Saturday, October 9, 2010

আসরে-আসরে আগমনী গান

আসরে-আসরে আগমনী গান



বইতেছে শরদের স্নিগ্ধ বাতাস
ছড়িএছে চতুর্দিক কত উল্লাস
আসরে-আসরে আগমনী গান
আনংদে ভরা  শুভ্র নীলাকাশ.....
অভিনংদন মা শারদের সুপ্রভাতে
উদবোধন উদঘোশ উশা বেলাতে
মুদিত মংগল ঘট সাজাইতে
সুগংধ সুমন লইয়া দূ হাথে
নমন করি মা তব শ্রীচরনে
অংতরে ভরে উঠেছে প্রকাশ.....
আনংদিত ইংদিরা পুরম বাসীরা
মাএর বংদনে আল্হাদিত ঢাকীরা
সুশোভন আলপনা সাজায় সখিরা
সদ্ভাবের সুর সাধিল সাথীরা
সংকল্পের শুভ দীপ জালাইয়া
প্রারংভ হল প্রগতির সত্প্রয়াস.....
বাত্সল্যময়ী মা বরদায়িনী
শুভদা, সুখদা শাংতিদায়িনী
বংদন,আরাধন করি মা স্তবন
কল্যান কর মা করুনাদায়িনী
নিজ কৃপা রাখ ভকতবত্সলা
হর মা তুমি সংসারের ত্রাস... 


Wednesday, October 6, 2010

प्रीत की अभिव्यक्तियाँ

<!--chitthajagat claim code-->
<a href="http://www.chitthajagat.in/?claim=br4b194f1yod&ping=http://blogs.rediff.com/meenajain" title="चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी"><img src="http://www.chitthajagat.in/chavi/chitthajagatping.png" border="0" alt="चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी" title="चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी";></a>
<!--chitthajagat claim code-->
प्रीत की अभिव्यक्तियाँ

शब्दावली पर आश्रित रहीं कब
प्रीत  की  अभिव्यक्तियाँ !
नयन कह जाते प्रीत की भाषा
लगीं हों चाहे कितनी पाबंदियाँ !
भरी सभा के बीच चुहल सुन
बिहारी की नायिका लजियाती
लाज  भरे  लोचन से  लाजो
अनकहा बहुत कुछ कह जाती !
कवि ने मेघदूत रच डाला
बादल ले चले प्रेम संदेस
हवाओं में सुरभि प्रीत की
बही जो सीमा पार विदेस !
चातक  सा  प्यासा  प्रेमी
इत-उत उड़ता  आकुल-व्याकुल
स्वाति की बूँद मिल जाती
स्वत: खिल जाते मन के वकुल!
मुकुल, पुष्प, पल्लव, द्रुम, लताएँ
भँवरे, तितली, शुक, काग, कपोती
प्रेमियों  का  मन  जीता  सबने
पहुँचाई  प्रिय को  प्रिय की पाती!
पद्मावती  की  प्रेम-कथा में
हीरामन शुक की मुख्य भूमिका
प्रेम से परमेश्वर मिल जाता
वहाँ न कोई  काम  अहम् का!
अनोखी  प्रेम  की दुनिया
निराली इसकी अभिव्यक्तियाँ
धरा-गगन के बीच प्रकृति
हँस-हँस करती  अठखेलियाँ
त्वरित संचार हो या सबकुछ
पल में ध्वस्त हो जाये
प्रेम की भावना शाश्वत जग में
कोई न इसे मिटा पाये ।

महानगर में बसंत

महानगर में बसंत

कैसे करूँ स्वागत बसंत
पर्यावरण धूल भरा है
कंक्रीट के इस जंगल में
धुँए का बादल पसरा है!
मीलों मील चलती हूँ
फुलवारी तो दिखती नहीं
पार्क में लगतीं योग कक्षाएँ
हरी दूब भी उगती नहीं!
फूलों के चित्र किताबों में हैं
बच्चे जिनमें भरते हैं रंग
पूछते, अमलतास कहाँ है?
ढूँढते रहते हम उनके संग !
महानगर की भीड़ में
बसंत के लिये जगह कहाँ
शहरीकरण  के दौर में
प्रकृतिकरण पर जोर कहाँ !
पेड़, पक्षी, फूलों की बातें
बसंत की बासंती सौगातें
शायद मिल जाएँ पहाड़ों पर
पर्यटक जहाँ सैर को जाते
मेरे घर के आँगन में
बसंत एक बार आ जाना
गेंदा, गुलाब, गुलमोहर का
स्निग्ध सौंदर्य छिटका जाना!

पहाड़ पर

पहाड़ पर
भूल  नहीं  पाती
पहाड़ पर  बितायी  एक शाम
घाटियों में घिरती धुंध
हवाओं पर लिखा तुम्हारा नाम......
दूर-दूर तक फैला
हरियाला  आँचल
कल्पना लोक में उड़ चला
मन पाखी चंचल
पहाड़ से उतर आई
लेकर  पहाड़  की  यादें तमाम......
आँखों  में  बसी हैं
पहाड़  की  ऊँची चोटियाँ
खुशबू से महकती घाटियाँ
घुमावदार  पगडंडियाँ
पहाड़ का खुशनुमा मौसम
जोड़ता  कितने  रिश्ते  अनाम......
पहाड़ की धूप चटकीली

लगे साँझ दीवाली सी

सड़कें सैलानियों से गुलजार

बर्फीले मौसम में खाली सी

झरने  बहते-बहते  कहते

कितनी कहानियाँ गुमनाम......।

जाना उस देश

पवन!
तुम  जाना  उस  देश
जहाँ रहता  मेरी गोदी का  लाल
आशीष सजाना उसके शुभ्र ललाट पर
कहन! तुम बिन माँ-बाबू कंगाल!
पवन!
नि:शब्द   झरोखे   से   जाना
मेरी वृद्धा माँ की खाट के पास
कहना! मजे में है तुम्हारी बिटिया
बापू को याद कर न हो उदास!
पवन!
तुम  चित्रकार  के  घर  जाना
कहना!  एक ऐसा चित्र बनायें
जिसमें दिखे अपने स्वप्नों की छवि
जिसे देख-देख कर नयन जुड़ायें!
पवन!
शिल्पी  के  द्वार  पर  जाना
कहना! ऐसा सुंदर एक भवन बनायें
जिसमें माता-पिता, परिवार का हो स्थान
कई पीढियाँ प्रेम से जिसमें रह जायें!
पवन!
तुम जाना न्यायाधीश के बंगले पर
पूछना! जिन पर होता प्रतिदिन अन्याय
जो नहीं जानते अर्जी लिखना,मुकदमा लड़ना
क्या किसी उपाय; मिल सकता उनको न्याय ?
पवन!
सहलाना गुलाब की पँखुरियों को
भीनी सी खुशबू समेट कर लाना
खिलौना टूटने पर रोया था जो अभी-अभी
उस बालक की  साँसों में सुगंधि भर देना........!


चलना होगा साथ-साथ

चलना होगा साथ-साथ

                  
रहते हों चाहे किसी देश में
आवश्यकताएँ सबकी एक हैं
बोलते हों चाहे कोई भाषा-बोली
अभिव्यक्ति भावनाओं की एक है....
बँटी हुई है धरती, देश-प्रदेश में
दिखते लोग अलग-अलग वेश में
भिन्नता हो चाहे जितनी
लहू का रंग सबका एक है......
उत्पीड़न सहना पड़ता, जाति-धर्म, रंग-भेद पर
बड़े-बड़े विवाद गहराते, आपसी मतभेद पर
विसंगतियाँ हों चाहे जितनी,
संवेदना का स्वर तो एक है.....
त्वरित संचार, अंतर्जाल ने
जोड़ने का प्रयास किया सबको
सबके मन में प्रेम जगा दे
ऐसा मंत्र खोजना होगा हमको
सुख के क्षण सबको भाते
दुख भी सबका एक है.......
मानवता की एक परिभाषा
विचारों की विस्तृत धरा पर
व्यापक दृष्टिकोण अपनायें
संकीर्णता को दूर कर
रहे परस्पर सौहार्द
विश्व मैत्री का सूत्र केवल एक है.....
हो सबका विकास, सबका उत्कर्ष
मानव सभी समान हैं
सबका सहयोग, सुप्रीति, सुनीति
शांति के संधान हैं
देश हों चाहे अलग-अलग
विश्व मंच तो एक है.......
एक ध्येय को सामने रख
चलना होगा साथ-साथ
स्वार्थ से ऊपर उठकर
देखना होगा वैश्विक परमार्थ
विषमताएँ चाहे जितनी हों
समता का लक्ष्य तो एक है 






शब्द

शब्द



शब्दों की महिमा अपार

शब्दों से बनते विचार

शब्दों से बनता शब्द-कोश

शब्दों से बनता तुमुल घोष

शब्द बनते माध्यम संप्रेषण का

शब्द सुनाते गीत सृजन का

शब्द बनाते अरि को भी मीत

शब्द मिटाते बरसों की प्रीत

शब्दों से कोई बड़बोला बन जाता

शब्दों से कोई मिठबोला बन जाता

शब्द सुनकर ही उपजे ज्ञान

शब्दों से बनती अपनी पहचान

शब्दों से बनता है साहित्य

शब्दों का विनिमय होता नित्य

शिशु के शब्दों से माँ होती प्रमुदित

वात्सल्य उमड़ता,होती सृष्टि आनंदित

शब्द प्रेम का मन के तारों को सहलाए

शब्द स्नेह का बूढ़े मन को भी बहलाए

संबंध बनते शब्दों के ताल-मेल से

रिश्ते कटु हो जाते,शब्दों के अनमेल से

संवेदना के शब्द मन की व्यथा मिटाये

शब्दों के तीर हृदय को छलनी कर जाये

       श्री महावीर जी के शब्दों ने अलख जगाया

सदियाँ बीतीं पर कोई उनको भूल न पाया

समय शिला पर शब्द लिखते इतिहास

हर मौसम,हर उत्सव में शब्दों का उल्लास

मानस को प्लावित करती शब्दों की धारा

शब्द बिना है अर्थ हीन जीवन सारा

शब्द ठहर जब जाते हैं

सभी सहमे से रह जाते हैं

जिनके पास न शब्दों का संसार है

सूनी है उनकी दुनिया, वह वेवस, लाचार है

शब्द संपदा है अनमोल, व्यर्थ इसे गँवाना

तोल-तोल कर बोलना, शब्द-शब्द सँवारना……